Wednesday, November 18, 2009

वक्त की कीमत

हर ख़ुशी है लोगो के दामन में
पर एक हंसी के लिए वक्त नही
दिन रात दौड़ती दुनिया में
जिंदगी के लिए ही वक्त नही !!!!

माँ की लोरी का एहसास तो है
पर माँ को माँ कहने का वक्त नही
सारे रिश्तो को तो हम मार चुके
अब उन्हें दफ़नाने का भी वक्त नही !!!!

सारे नाम मोबाइल मैं है
पर दोस्ती के लिल्ये वक्त नही
गैरों की क्या बात करें
जब अपनों के लिए ही वक्त नही !!!!

आँखों में है नीद बड़ी
पर सोने का वक्त नही
दिल है गमो से भरा हुआ
पर रोने का भी वक्त नही !!!!

पैसों की दौड़ में ऐसे दौड़े
की थकने का भी वक्त नही
पराये एहसासों की क्या कद्र करें
जब अपने सपनो के लिए ही वक्त नही !!!!

तू ही बता ये जिंदगी
इस जिंदगी का क्या होगा
की हर पल मरने वालों को
जीने के लिए भी वक्त नही !!!!

11 comments:

Randhir Singh Suman said...

तू ही बता ये जिंदगी
इस जिंदगी का क्या होगा
की हर पल मरने वालों को
जीने के लिए भी वक्त नही !!!!nice

हास्यफुहार said...

हर ख़ुशी है लोगो के दामन में
पर एक हंसी के लिए वक्त नही
... वक़्त निकालिए ना, हास्यफुहार के संग।

अजय कुमार said...

हिंदी ब्लाग लेखन के लिए स्वागत और बधाई
कृपया अन्य ब्लॉगों को भी पढें और अपनी टिप्पणियां दें

roushan said...

चिट्ठाजगत में आपका स्वागत है
उम्मीद है आपके लेखन में निरंतरता बनी रहेगी

श्यामल सुमन said...

भावपूर्ण रचना सविता जी। सुन्दर। चलिए मैं भी अपने तरफ से आपकी तर्ज पर कुछ कोशिश करूँ -

जीवन में इतने उलझन हैं, सुलझाने का वक्त नहीं।
सुमन का जीना मुश्किल है, पर मुरझाने का वक्त नहीं।

सादर
श्यामल सुमन
09955373288
www.manoramsuman.blogspot.com

गोविंद गोयल, श्रीगंगानगर said...

----चुटकी----

चीन पंच

ओबामा सरपंच,

भारत के खिलाफ

शुरू हो गया

नया प्रपंच।

मीत said...

आज पहली बार आपके ब्लॉग पर आया...
सच में इस पर आकर अंजना सा एहसास हुआ है...
आप बहुत अच्छा लिखती हैं....
लिखती रहिये...
आप आपनी रचनाओ को ज्यादा लोगो से बांटने के लिए इसे ब्लोग्वानी और चिट्ठाजगत से जोड़ें...
उम्मीद करता हूँ की आगे भी आपकी रचनाये पढने को मिलेंगी...
मीत

मीत said...

शादी के लिए बधाई...
मीत

Unknown said...

Its very nice.
Ya realy Time play very important role for life.

Unknown said...

very nice.

Unknown said...

This I have seen in life—those who are overcautious about themselves fall into dangers at every step; those who are afraid of losing honor and respect, get only disgrace; and those who are always afraid of loss, always lose.