उस गहरी काली रात की घटा अभी तलक तक उतरी नही
सोचती रही मैं जब तलक ये सांस मेरी चलती रही
देखना चाहती थी मैं बादलो के उस पार का वो राज
जिसके लिए मेरी ये आँखे बरसो से तरसती रही
छा गया गहन अँधियारा मेरे अपने उस जहाँन में
फिर भी क्यों लगता है ऐसे की कुछ था मेरे सामने
किनारा नही मिलता है किसी को उस सागर की ग्हेरायी में
सोच कर रह जाती हूँ मैं बस अपनी ही तान्हाहियो में
कहने के लिए कुछ शब्द ही नही थे मेरे महेकाने में
पगली बनी देखती रही मैं और कहीं दूर डूबता रहा मेरा आशियाना !!!!!!!!!!!!!
Thursday, January 21, 2010
Tuesday, January 05, 2010
नया साल आया है
" गीता सच में बतायो ना नये साल की शुरुआत हो गयी है क्या ?. लेकिन नया जैसा तो कुछ भी नही दिख रहा है मुझे ! वही सब पुराना ही तो है ! " बचपन में यही सवाल पुछ-पुछ कर मैं घर में सबको परेशान करती रहती थी ! और सबका जबाब यही होता था " तू मुझे परेशान मत कर ! जा किसी और का दिमांग चाट मुझे बहुत काम करना है" समंझ नही आता था की ये नये साल आने से होता क्या है सब कोई नया साल आ गया- नया साल आ गया करते रहते थे, लेकिन मुझे तो नये साल में कुछ नया नही लगता था ! बस यही सोच कर मैं रह जाती थी की जब महीने बदलते है तो उसे ही नया साल आ गया कहते है पहले परिवारों में बच्चो के सवालो के जबाब परिवार वालो के लिए सर का दर्द बन जाता था अगर बच्चे ने आकर किसी के बारे में कुछ पुछ लिया तो बदले में डाट-फटकार ही सुन ने को मिलती थी !
जब बड़ी हुई और थोडा पढने लगी तो तब मुझे पता चला की आखिर में नया साल कहते किसे है ! आखबार में एक दिन मैंने पढ़ा की नया साल आने पर हम अपने लिए कुछ नया करने की सोचते है और कुछ नया सिखने के लिए अपनी लाइफ को ऐसे ही जीते थे ! तब से लेकर आज तक मेरे लिए नये साल का यही अर्थ हो गया मैं हर बार कुछ करने की सोचती थी और उसी पर अटल रहने की पूरी कोसिस भी करती कभी सफल भी होती तो कभी नही भी ! जितनी बार अ-सफल होती उतनी बार मेरा विस्वास डबल हो जाता ! आज तक यही सिल-सिला चला आ रहा है और हाँ यहाँ एक और बात जब भी मैंने अपने से चीटिंग करने की सोचती या करती तो मैं अपने को ही सजा भी देती थी ! यही प्रकिर्या अभी भी चलती है !
इस बार नये साल के पहले दिन में साईं बाबा के चरणों में सर झुका के परथ्ना की है और जो भी करने के लिए सोचा है उसे पूरा करने के लिए बाबा से आशीर्वाद माँगा है ! मैं अपनी तरफ से पूरी कोसिस करुँगी की इस बार १००% नही तो उस से निचे ही सही लेकिन पूरा ही करूं !
ऑफिस में नया साल मानने का तो बस एक ही तरीका है खायो पियो और सबको नये साल की बधाई देते रहो ! चलो अच्छा है भाई ! इस बहाने पिंजरे के सारे पंछी एक साथ तो रहते है !
Subscribe to:
Posts (Atom)