Thursday, February 10, 2011

लोगो को बस बाते चाहिए अपना टाइम पास करने के लिए

कितने टाइम बाद आज ब्लॉग पर लिखने बैठी हूँ, ऑफिस और घर का काम ही इतना हो जाता है कि बस सुबह से शाम तक दिमाग में वही घूमता रहता है ! भूल जाती हूँ कि कुछ टाइम अपने लिए भी निकालना चाहिए ! आज न्यूज़ पेपर पढने बठी तो उसमे आरुसी मर्डर केस कि खबरे ही नज़र आ रही थी ! दोपहर को लंच टेबल पर भी आज बस इसी के उपर चर्चा होती रही ! सभी कि अपनी- अपनी राय थी इस केस को लेकर ! आरुसी मर्डर केस में अभी तक कुछ साबित नही हो पाया है कि इस के पीछे किसका हाथ था ! और अगर परेंट्स ने मर्डर किया है तो क्यों किया ?.... ये सवाल केस को जानकर सभी के दिमाग में आता है ! लेकिन सचाई अभी तक सामने नही आई है ! मीडिया में ये केश पूरी तरह से छाया हुआ है अगर कोई भी खबर आती है तो न्यूज़ पेपर में इसको पहले पेज पर मोटे-मोटे शब्दों में लिखा जाता है लेकिन आये दिन जो सेकड़ो लड़कियों किसी ना किसी वजहों से समाज में रहकर जुल्म झेल रही है बलात्कर की शिकार हो रही है उनकी खबरे न्यूज़ पपेर्स के किसी पेज पर छोटे से शब्दों में लिखी होती है उनको कोई पड़ता है या सोचता है कि ये भी किसी कि बेटी या बहन है........?