Tuesday, December 05, 2023

I AM STILL ALIVE



Soup is a special food in my winter routine. How many are like this? 

Hello friends, I am here after six years, so there is a long gap to show my presence in this blog. I am still alive, friends ☺ some were the target to achieve and goal to reach.


2023  is going, and 2024 is coming with new hope and filling for my upcoming journey.  


Thursday, November 17, 2016

लगता है की कुछ खो गया है

नही समझ आ रहा है  की मुझ से हुई है क्या गलती क्या है जो छूट गया है पीछे ! कल तक तो यूँही लग रहा था की सब ठीक जा रहा है लेकिन आज अचानक लगा की बहुत बड़ी गलती हुई है मुझसे ! 

अपने अंदर झांक के देखा ! नही आया कुछ सामने ! लगा की सब कुछ अँधेरे में है टटोला कुछ गुजरे हुए लम्हो को कुछ अपने वार्तालापो को तो होने लगा कुछ साफ मंजर !!!!!!!!!!!!!!


कुछ कुछ मुझे समझ आने लगा की कुछ बदल रहा है मेरे अन्दर, कुछ तो है जो अपना घर बनाये जा रहा है मेरे दिलो जान पर , पूछती रही मैं अपने आप से की क्या है जो मुझे अपने आप से दूर करता जा रहा है और मैं उसमे तेजी से घुलमिल जा रही हूँ!  सोचती रही मैं ! और सारे लम्हे मेरे अन्दर पानी की तरह बहने लगे ! एक पराया साया सा मुझे नजर आने लगा जो मैंने कभी अपने अन्दर महसूस नही किया ! कुछ पल उस साये को मैंने परायी नजरो से देखा और उस से पूछा की कौन हो तुम और यहाँ कैसे आये ! तो उसने मेरी बात को कुछ अनसुना सा किया लेकिन मैं भी बार बार उस से यही सवाल दोहराती रही की तुम यहाँ आये कैसे !!!!!!!!!!!!!!!

मैं बोलती रही और मेरी आँखों से आँसू की धार बहती रही! लग रहा था की कोई मेरे प्राण मांग के ले जा रहा हो और मैं उसको ना तो मना कर पा रही हूँ और ना ही उसे दे पा रही हूँ !!!

कुछ ही पलो में वो सब मेरे सामने आने लगा जिस की मैंने कल्पना भी नही की थी ! वो मेरी ही गलतियों का साया था जो मेरे ऊपर अपना हक़ जमा रहा था ! सब कुछ समझ आ रहा था की मैंने ही अनजाने में उसको पनह दे दी थी !

सब कुछ साफ साफ नजर आ गया था !!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!



Sunday, September 18, 2016

come back

वापिस आ रही हु, कुछ कही और अनकही बातो के साथ ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Wednesday, March 18, 2015

वापसी



सोचा आज ब्लॉग पर फिर से अपने दिल का लेख जोखा लिखना शुरू कर दूँ.............. तो दोस्तों मैं आ रही हूँ ! आप सब के बीच। ……………।  


Saturday, November 17, 2012

MY NEW LOVE

 
 
 
साल कैसे गुजरा पता ही नही चला , इस साल बहुत बदलाव हुए मेरी लाइफ में एक नया प्यार मुझे मिला अभी बोलता नही है लेकिन समझता है की मैं क्या बोल रही हूँ, जब सरारत करता है तो और भी प्यार आता है उस पर, कभी-कभी सोचती हूँ की इसके साथ बिताये सारे लम्हों को कंही संजो कर रख लूँ बहुत कीमती है.... उसके लिए मैं कैसी माँ बन पायुंगी ये तो पता नही लेकिन कोशिश हमेशा उसको अच्छा बनाने की रहेगी, अपने पापा के साथ बहुत खुश रहता है, जब वो दोनों साथ में खेलते है तो मुझे ऐसा लगता है की जैसे मैंने सारे जहान की खुशियों को पा लिया है, आशीष मुझे बहुत प्यार करते है और उस से भी जादा वो अपने बेटे से करते है, घर और ऑफिस को मैनेज करते करते मैं भूल जाती हूँ की मेरा एक रिश्ता उनसे हमसफर और एक दोस्ती का भी है। कभी तो छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है मुझे जब भी गुस्सा आता है तो एक बार ये जरुर सोचती हूँ की लास्ट टाइम गुस्सा कब आया था, और यही सोच कर अपने आप को शांत करने की कोशिश करती हूँ ,
इन सब के बिच आशीष बहुत सहयोग कर रहे है, मेरे गुस्से की वजह कुछ भी हो लेकिन छेलना उनको ही पड़ता है, प्यार जो करते है।।।।।।।।।।। अब इतना तो झेलना ही पड़ेगा आशीष जी ..

Wednesday, August 29, 2012

आज की रात


 



कुछ सवाल अपने आप से जान ना चाहती हूँ लेकिन उस के लिए भी टाइम नही मिलता, अब सवाल ही जवाब बनते जा रहे है, जो जैसे कहता है करता है करवाता है, सब मेरे लिए जवाब बनते जा रहे है ऐसे लगता है समय के  पहिये के साथ मैं कटपुतली बनी चल रही हूँ, जिसकी बारडोर तो है लेकिन चलती अपने आप है.
 " कुछ बदलना चाहती हूँ , पर क्या ?????????"

Monday, July 09, 2012

टाइम शोर्ट


 



हाय ! क्या हुआ आज-कल नज़र ही नही आती हो, कहाँ खो गयी हो ?....................

यही सवाल मैं अपने मित्रो से कितनी बार सुन चुकी हूँ लेकिन उनके सवाल का जवाब मेरे पास एक ही होता है " यार टाइम ही नही मिलता क्या करूं"  टाइम ने तो जैसे करवट बदल ली है मेरे और से कोशिश भी करती हूँ निकालने की लेकिन रिजल्ट वही आता है "टाइम शोर्ट".
घर से ऑफिस और ऑफिस से सीधे दोड़ लगती है घर के लिए ! रास्ते भर यही दिमाग में रहता है की लेट ना हो जायुं........

पता नही मैं गलत हूँ या सवाल करने वाले मेरा इम्तहान ले रहे है!!!!!!!!!!!!!!!!!